रेलवे ट्रैक किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला युवक का शव

खेतासराय(जौनपुर)। कासिमपुर मोहल्ले के पास शनिवार शाम रेलवे ट्रैक किनारे पानी से भरे गड्ढे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड, पैन कार्ड और फटे ट्रेन टिकट से उसकी पहचान 28 वर्षीय अनुपम दीक्षित पुत्र अमरेश चंद दीक्षित, निवासी सरने गांव, थाना अलीनगर, चंदौली के रूप में हुई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे पानी से भरे गड्ढे में शव पड़ा देखा। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
  • पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की जेब से फटी हालत में ट्रेन का टिकट मिलने के बाद पुलिस ने
  • जेब से फटी हालत में ट्रेन का टिकट मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के रेलवे ट्रैक और घटनास्थल की भी जांच की।
  • पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि अनुपम सुबह वाराणसी की ओर जा रही साबरमती ट्रेन से गिरकर ट्रैक किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा होगा।

खेतासराय(जौनपुर)। कासिमपुर मोहल्ले के पास शनिवार शाम रेलवे ट्रैक किनारे पानी से भरे गड्ढे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड, पैन कार्ड और फटे ट्रेन टिकट से उसकी पहचान 28 वर्षीय अनुपम दीक्षित पुत्र अमरेश चंद दीक्षित, निवासी सरने गांव, थाना अलीनगर, चंदौली के रूप में हुई।

शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे पानी से भरे गड्ढे में शव पड़ा देखा। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की जेब से फटी हालत में ट्रेन का टिकट मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के रेलवे ट्रैक और घटनास्थल की भी जांच की।

Advertisement

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि अनुपम सुबह वाराणसी की ओर जा रही साबरमती ट्रेन से गिरकर ट्रैक किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा होगा। हालांकि वह किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें