महिला फरियादी ने दरोगा पर लगाया गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी निवासी एक दंपत्ति ने कोतवाली में तैनात कस्बा इंचार्ज दरोगा पर गाली-गलौज, अभद्रता और मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर दंपत्ति ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • महिला फरियादी ने दरोगा पर लगाया गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से शिकायत डिप्टी एसपी ने दिए जांच के आदेश
  • शिकायतकर्ता आफताब असलम शेख और उनकी पत्नी शबा शेख के अनुसार, उनका अपने पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में भी लंबित है।
  • दंपत्ति का आरोप है कि उनके पट्टीदार उन्हें घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इसी संबंध में उनके द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी।
  • मामले की पूछताछ के लिए शाहगंज कोतवाली में तैनात कस्बा इंचार्ज ओमप्रकाश पांडेय उनके घर पहुंचे थे। दंपत्ति का आरोप है कि घर में तोड़फोड़ किए जाने का विरोध करने पर दरोगा

संवाददाता नौशाद मंसूरी

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी निवासी एक दंपत्ति ने कोतवाली में तैनात कस्बा इंचार्ज दरोगा पर गाली-गलौज, अभद्रता और मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर दंपत्ति ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

शिकायतकर्ता आफताब असलम शेख और उनकी पत्नी शबा शेख के अनुसार, उनका अपने पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में भी लंबित है। दंपत्ति का आरोप है कि उनके पट्टीदार उन्हें घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी संबंध में उनके द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मामले की पूछताछ के लिए शाहगंज कोतवाली में तैनात कस्बा इंचार्ज ओमप्रकाश पांडेय उनके घर पहुंचे थे। दंपत्ति का आरोप है कि घर में तोड़फोड़ किए जाने का विरोध करने पर दरोगा ने उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।पीड़िता का यह भी आरोप है कि बाद में उन्हें और उनके पति को इसी मामले में कोतवाली बुलाया गया, जहां उन्हें डराने-धमकाने के साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना से संबंधित एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है।

हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही इस खबर के माध्यम से ऑडियो में मौजूद आवाज अथवा उसमें लगाए गए आरोपों की पुष्टि की जा रही है।पीड़िता शबा शेख ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपित दरोगा और दबंग पट्टीदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।मामले में पुलिस पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। यदि पुलिस विभाग द्वारा प्रकरण की जांच के आदेश दिए जाते हैं, तो जांच के निष्कर्ष के आधार पर ही लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें