
सुरेरी (जौनपुर), 20 सितंबर 2026। सुरेरी थाना परिसर में रविवार की शाम करीब छह बजे 2025 बैच के कांस्टेबल अभिषेक सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अभिषेक सिंह वर्तमान में सुरेरी थाने में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचेपुलिसकर्मी तत्काल उन्हें रामपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच की। घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और परिजनों को दे दी गई।गोरखपुर के रहने वाले थे अभिषेकबताया गया कि अभिषेक सिंह मूल रूप से ग्राम महुआपार, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के निवासी थे।
उनके पिता का नाम धर्मेंद्र सिंह बताया गया है। वह वर्ष 2025 बैच में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में सुरेरी थाने में व्यावहारिक प्रशिक्षण कर रहे थे।मौत के कारणों की जांच जारीअभिषेक सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।
शाहगंज में चर्चाओं का बाज़ार गर्म-आखिर कौन है वो रसूखदार जिससे मिलने आई थी मॉडल श्रद्धा दुबेपुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। अधिकारियों द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जा रही है।














