
शाहगंज(जौनपुर) दुकान से जुड़े विवाद में कथित तौर पर फर्जी रसीद तैयार कर उसे न्यायालय में वास्तविक दस्तावेज के रूप में पेश करने के मामले में शाहगंज पुलिस ने वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुसैनगंज निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता और उनके पुत्र सिद्धार्थ गुप्ता के रूप में हुई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचेपुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ दुकान से संबंधित विवाद में फर्जी रसीद तैयार करने, कूटरचना कर दस्तावेज को न्यायालय में प्रस्तुत करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किराये से संबंधित दस्तावेज में कूटरचना कर उसे वास्तविक दस्तावेज के रूप में न्यायालय में पेश किया गया।शिकायतकर्ता के मुताबिक, मामले का विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।इसी क्रम में शाहगंज पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुसैनगंज स्थित उनके घर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शाहगंज में चर्चाओं का बाज़ार गर्म-आखिर कौन है वो रसूखदार जिससे मिलने आई थी मॉडल श्रद्धा दुबेपूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया और अपना पक्ष न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से रखने की बात कही।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।














