
जौनपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जौनपुर शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और तिराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पॉलिटेक्निक चौराहा, जैसीस चौराहा, सिपाह तिराहा सहित शहर के अन्य स्थानों पर वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों से संबंधित पर्चे वितरित किए गए।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचेजागरूकता पर्चों के माध्यम से वाहन चालकों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की गई।
इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। पर्चे में आपात स्थिति के लिए 112 पुलिस सहायता, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन और 108 एंबुलेंस सेवा की जानकारी भी दी गई।
शाहगंज में चर्चाओं का बाज़ार गर्म-आखिर कौन है वो रसूखदार जिससे मिलने आई थी मॉडल श्रद्धा दुबेअभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि सड़क पर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। “सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें—आपका जीवन अनमोल है” संदेश के साथ यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया।














