जौनपुर चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी

शाहगंज (जौनपुर)
शाहगंज के कोरवलिया भादी निवासी रामचंदर चौहान सोमवार की सुबह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार, एक व्यक्ति ने फोन कर उनकी बेटी की शादी के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने बताया कि यह रकम वापस नहीं करनी होगी, लेकिन सहायता की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले कुछ शुल्क ऑनलाइन जमा करना पड़ेगा।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में करीब पांच बार अपने बैंक खाते से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की।
  • इस तरह उनके खाते से कुल लगभग 16 हजार रुपये चले गए। इसके बाद भी चार लाख रुपये की सहायता नहीं मिली। तब उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।
  • मामले की जानकारी होने पर रामचंदर चौहान ने शाहगंज कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर ऑनलाइन ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई
  • चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी बेटी की शादी के लिए सहायता दिलाने के नाम पर पांच बार में खाते से 16 हजार रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप

शाहगंज (जौनपुर)शाहगंज के कोरवलिया भादी निवासी रामचंदर चौहान सोमवार की सुबह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार, एक व्यक्ति ने फोन कर उनकी बेटी की शादी के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा दिया।

आरोपी ने बताया कि यह रकम वापस नहीं करनी होगी, लेकिन सहायता की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले कुछ शुल्क ऑनलाइन जमा करना पड़ेगा।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में करीब पांच बार अपने बैंक खाते से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की।

Advertisement

इस तरह उनके खाते से कुल लगभग 16 हजार रुपये चले गए। इसके बाद भी चार लाख रुपये की सहायता नहीं मिली। तब उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।मामले की जानकारी होने पर रामचंदर चौहान ने शाहगंज कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की।

उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर ऑनलाइन ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने तथा खाते से ट्रांसफर हुई करीब 16 हजार रुपये की रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें