विकास कार्यों की भ्रष्टाचार शिकायत पर त्रिस्तरीय टीम ने की जांच सिंधाई गांव पहुंची जांच टीम

शाहगंज(जौनपुर)
वर्ष 2021 से 2024 के बीच गांव में कराए गए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत पर सोमवार को त्रिस्तरीय जांच टीम जौनपुर जनपद के कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के सिंधाई गांव पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया। शिकायतकर्ता ब्रजेश यादव की शिकायत पर पहुंची टीम ने पंचायत भवन समेत गांव के विभिन्न हिस्सों में जाकर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जांच के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर मृत गोवंश को गांव में खोदे गए गड्ढे में डालने और उसे विधिवत दफन न कराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि गोवंश के शव…
  • दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण बिंद ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।
  • जांच टीम ने ग्रामीणों की शिकायतों को दर्ज करने के साथ मौके पर कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। फिलहाल टीम की रिपोर्ट के बाद ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो…
  • सड़क-नाली व फर्नीचर समेत पंचायत भवन का किया निरीक्षण; ग्रामीणों ने मृत गोवंश के निस्तारण में लापरवाही का भी लगाया आरोप

शाहगंज(जौनपुर) वर्ष 2021 से 2024 के बीच गांव में कराए गए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत पर सोमवार को त्रिस्तरीय जांच टीम जौनपुर जनपद के कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के सिंधाई गांव पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया। शिकायतकर्ता ब्रजेश यादव की शिकायत पर पहुंची टीम ने पंचायत भवन समेत गांव के विभिन्न हिस्सों में जाकर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

जांच टीम में सोंधी ब्लॉक के जेई आरएस घनश्याम, एडीओ एजी धर्मेंद्र कुमार और एपीओ नृपेंद्र सिंह शामिल रहे। टीम ने सड़क, नाली और फर्नीचर से जुड़े कार्यों की मौके पर जांच की तथा ग्रामीणों से भी जानकारी ली।

Advertisement

जांच के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर मृत गोवंश को गांव में खोदे गए गड्ढे में डालने और उसे विधिवत दफन न कराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि गोवंश के शव सड़ने के बाद उठने वाली दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण बिंद ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।

जांच टीम ने ग्रामीणों की शिकायतों को दर्ज करने के साथ मौके पर कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। फिलहाल टीम की रिपोर्ट के बाद ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें