भ्रष्टाचार और घोटाले के खिलाफ 1870वें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह

भ्रष्टाचार और घोटाले के खिलाफ 1870वें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह
जौनपुर, 22 सितंबर 2026। कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में कथित घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में चलाया जा रहा सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को 1870वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त के नेतृत्व में यह अनवरत धरना 9 अगस्त 2021 से चल रहा है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सत्याग्रह के माध्यम से आंदोलनकारियों ने भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के कथित फर्जी निस्तारण का मुद्दा उठाया।
  • यशवन्त कुमार गुप्त ने कहा कि आंदोलन में उठाए जा रहे जांच के मुख्य बिंदुओं पर संगठन अडिग है और समस्या का समाधान होने तक सत्याग्रह जारी रहेगा।
  • सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के मामले में अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। आंदोलनकारियों ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
  • सत्याग्रह में वत्सराज यादव, बसन्त लाल मौर्य, दिनेश सरोज, उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र गिरी, विजय प्रताप सिंह, सज्जन यादव, डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, आदित्य नारायण शर्मा,

जौनपुर, 22 सितंबर 2026। कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में कथित घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में चलाया जा रहा सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को 1870वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त के नेतृत्व में यह अनवरत धरना 9 अगस्त 2021 से चल रहा है।


सत्याग्रह के माध्यम से आंदोलनकारियों ने भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के कथित फर्जी निस्तारण का मुद्दा उठाया। यशवन्त कुमार गुप्त ने कहा कि आंदोलन में उठाए जा रहे जांच के मुख्य बिंदुओं पर संगठन अडिग है और समस्या का समाधान होने तक सत्याग्रह जारी रहेगा।

Advertisement


धरने के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के मामले में अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। आंदोलनकारियों ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।


सत्याग्रह में वत्सराज यादव, बसन्त लाल मौर्य, दिनेश सरोज, उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र गिरी, विजय प्रताप सिंह, सज्जन यादव, डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, आदित्य नारायण शर्मा, लालबहादुर यादव, कैलाश नाथ प्रजापति, मेवालाल यादव, नन्दलाल रावत, उदय प्रताप सिंह, रामनगीना यादव, अमरेश कुमार पाण्डेय समेत दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें