
केराकत जौनपुर स्थानीय क्षेत्र के पचवर गांव में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में साढ़े तीन वर्षीय मासूम आरव गौड़ पुत्र सुनील गौड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एकेएस एकेडमी जो ग्राम मीरपुर में है, स्कूल की पीले रंग की मैजिक संख्या UP62 BT 3956 की चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचेहादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि आरव की दो बड़ी बहनें माही और प्राची एकेएस एकेडमी में पढ़ती हैं। अपने भाई को वाहन के नीचे दबा देखकर दोनों बहनें चीखने-चिल्लाने लगीं। आरोप है कि मौके की स्थिति को देखते हुए चालक मैजिक लेकर स्कूल की ओर भाग गया और वाहन को स्कूल परिसर में खड़ा कर फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मैजिक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक के फरार होने के कारण पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।घटना की जानकारी होने के बाद स्कूल प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्कूल संचालक भी मौके से फरार हो गया। वही मामले की जानकारी प्रिंसिपल को दी गई।इधर, मासूम आरव की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
शाहगंज में चर्चाओं का बाज़ार गर्म-आखिर कौन है वो रसूखदार जिससे मिलने आई थी मॉडल श्रद्धा दुबेमां ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है। साढ़े तीन वर्षीय बेटे की मौत से परिजनों का करुण विलाप देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।इस संबंध में क्षेत्रधिकारी गिरेंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित की तरफ से मिली के तहरीर आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है, नौनिहाल को कुचलने वाली मैजिक भी पकड़ ली गयी है। आरोपी मैजिक चालक फरार है, जल्दी ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।














