विवाहिता की संदिग्ध मौत मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के बोधी पट्टी गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय पूनम यादव, पत्नी राकेश यादव के रूप में हुई है। मृतका के पिता केशव बहादुर यादव, निवासी राज
  • मायके वालों का आरोप है कि पूनम के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और उसकी हत्या की गई है।
  • परिजनों के मुताबिक, पूनम की यह दूसरी शादी थी, जबकि उसके पति राकेश यादव की तीसरी शादी बताई जा रही है।

संवाददाता राजकुमार बेन बंशी

जौनपुर सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के बोधी पट्टी गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय पूनम यादव, पत्नी राकेश यादव के रूप में हुई है।

Advertisement

मृतका के पिता केशव बहादुर यादव, निवासी राज रूखसारपुर, महाराजगंज, परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। मायके वालों का आरोप है कि पूनम के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और उसकी हत्या की गई है।

परिजनों के मुताबिक, पूनम की यह दूसरी शादी थी, जबकि उसके पति राकेश यादव की तीसरी शादी बताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें