
संवाददाता अरविंद कुमार यादव
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाकेराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र औरी गांव में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते औरी रेलवे अंडरपास में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अंडरपास में लबालब पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण अंडरपास से होकर गुजरने वाले लोगों को पानी के बीच से आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं, पानी की गहराई अधिक होने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है!
कि बारिश के दौरान अंडरपास में अक्सर पानी जमा हो जाता है, लेकिन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी रहती है।
राहगीरों ने संबंधित विभाग से अंडरपास में जमा पानी की निकासी कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि समस्या के बावजूद विभागीय स्तर पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
















