
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में जौनपुर-बक्शा नेशनल हाईवे-731 पर एक बैंक मैनेजर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना द्वारिका होटल के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव कार से हाईवे से गुजर रहे थे।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाइसी दौरान कथित तौर पर चलती कार में उन्हें गोली लग गई। गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बैंक मैनेजर को उपचार के लिए सीएचसी नौपेड़वां ले जाया गया।
वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं।
गोली लगने की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
















