33 हजार वोल्ट के तार की चपेट में पिता पुत्र समेत तीन झुलसे

जौनपुर जगदीशपुर चौराहा स्थित सिंह कोल्ड स्टोर के पास बनी कॉलोनी के बीच से गुजर रहा 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुरुवार को हादसे का कारण बन गया। टीन शेड लगाते समय तार की चपेट में आने से तिलकधारी विधि महाविद्यालय के प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश सिंह, उनके 18 वर्षीय पुत्र प्रांजल सिंह और मिस्त्री महेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कॉलोनी में करीब 20 से 25 मकान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड कराने अथवा आबादी से बाहर
  • आबादी से बाहर स्थानांतरित करने के लिए कई बार विद्युत विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई
  • ज्ञान प्रकाश सिंह अपने मकान के सामने टीन शेड लगवा रहे थे। उनके पुत्र प्रांजल और मिस्त्री महेंद्र भी काम में लगे थे।
  • टीन शेड ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही तीनों झुलसने लगे और शरीर से चिंगारी निकलने के साथ

जफराबाद (जौनपुर)। जगदीशपुर चौराहा स्थित सिंह कोल्ड स्टोर के पास बनी कॉलोनी के बीच से गुजर रहा 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुरुवार को हादसे का कारण बन गया। टीन शेड लगाते समय तार की चपेट में आने से तिलकधारी विधि महाविद्यालय के प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश सिंह, उनके 18 वर्षीय पुत्र प्रांजल सिंह और मिस्त्री महेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है।

कॉलोनी में करीब 20 से 25 मकान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड कराने अथवा आबादी से बाहर स्थानांतरित करने के लिए कई बार विद्युत विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गुरुवार को ज्ञान प्रकाश सिंह अपने मकान के सामने टीन शेड लगवा रहे थे। उनके पुत्र प्रांजल और मिस्त्री महेंद्र भी काम में लगे थे। इसी दौरान टीन शेड ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही तीनों झुलसने लगे और शरीर से चिंगारी निकलने के साथ आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद युवकों ने बांस और डंडे की सहायता से किसी तरह तीनों को तार से अलग किया।

Advertisement


गंभीर रूप से झुलसे ज्ञान प्रकाश सिंह के हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान ऑपरेशन के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। प्रांजल सिंह और महेंद्र कुमार का जौनपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
*पहले भी टूटकर गिर चुका है तार*
स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त हाईटेंशन तार पहले भी दो बार टूटकर कॉलोनी में गिर चुका है। उस समय भी तेज चिंगारी और आग की लपटें उठी थीं। लोगों ने जिलाधिकारी से लाइन को अंडरग्राउंड कराने, पर्याप्त ऊंचाई पर ले जाने या आबादी से बाहर स्थानांतरित कराने की मांग की है।


इनसेट: शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
कॉलोनीवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। लोगों ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ी जनहानि हो सकती है

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें