
जौनपुर गौराबादशाहपुर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘नमनम् भारतम्’ के अंतर्गत वंदे मातरम गायन कार्यक्रम गुरुवार को सुबह 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय, गौराबादशाहपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाकार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जाफराबाद डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने वंदे मातरम गीत के महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि आजादी का मंत्र रहा है।
इस मंत्र को गाकर अनेक क्रांतिकारियों ने भारत माता के चरणों में अपना जीवन समर्पित कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता गौराबादशाहपुर थाना के थाना अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश चंद्र मौर्य, मनोज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्त, सभापति जी, छंगन लाल सोनकर, सिंह!
कमलेश राय, राहुल सिंह, अमित चौबे, धीरज गुप्ता, सिंह शील, संतोष गुप्त, अजीत सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कमलेश ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
















