
जौनपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने लगी है।
ALSO READ
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाकई क्षेत्रों में तैयार हो रही धान की फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।किसानों का कहना है कि यदि बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला आगे भी जारी रहा तो फसल को और नुकसान हो सकता है।
फसल गिरने से धान की बालियों में नमी बढ़ने के साथ दाने की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित होने की चिंता भी किसानों को सता रही है।
किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का तत्काल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। किसानों को उम्मीद है कि शासन के नियमों के अनुसार क्षति का आकलन कर उन्हें उचित राहत और मुआवजा दिलाया जाएगा।
















