
लखनऊ। बीसी सखी योजना के तहत कार्य कर रहीं बीसी सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ स्थित इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन किया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्था
प्रदर्शन के दौरान बीसी सखियों ने अपनी समस्याओं के समाधान और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।बीसी सखियों का कहना है कि योजना के तहत कार्य करते हुए उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उनका आरोप है कि पूर्व में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार छह माह तक ₹4,000 मानदेय दिया जाना था, लेकिन वर्तमान में केवल कमीशन आधारित आय से आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग की कि बीसी सखियों को आउटसोर्स के माध्यम से कार्य पर लिया जाए और सम्मानजनक नियमित मानदेय दिया जाए।
कैशलेस इलाज और बीमा की मांगबीसी सखियों ने अन्य संविदा कर्मचारियों की तरह सरकारी और निजी अस्पतालों में ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

देने तथा करीब ₹20 लाख का बीमा कवर उपलब्ध कराने की मांग की।₹75 हजार सपोर्ट फंड माफ करने की मांगप्रदर्शनकारियों ने सरकार द्वारा दिए गए ₹75,000 के सपोर्ट फंड को पूरी तरह माफ करने की मांग की।
उनका कहना है कि कमीशन से होने वाली सीमित आय के कारण इस राशि की भरपाई करना उनके लिए मुश्किल है।आधार संशोधन का काम देने की मांगबीसी सखियों ने अपनी आय बढ़ाने के लिए उनके कार्यक्षेत्र में आधार संशोधन का काम भी शामिल किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इससे बीसी सखियों को अतिरिक्त आय का अवसर मिल सकेगा।बीसी सखियों ने उपमुख्यमंत्री से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान कराने की अपील की है।
















