
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के काठ गोदाम चौराहे के पास रविवार देर रात दुकान के सामने सो रहे एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि उदय राज यादव (50) दुकान के सामने सो रहे थे।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थारविवार रात करीब 2 बजे अज्ञात हमलावरों ने ठोस वस्तु से वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर ASP ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
















