शिकायत की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला पथराव

जौनपुर बरसठी। थाना क्षेत्र के परियत गांव में शिकायत की जांच करने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। किसी तरह मौके से बचकर निकल रहे पुलिसकर्मियों को दौड़ाया भी गया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शिकायत की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, पथराव कर मोबाइल छीने बाइक भी तोड़ी इस वारदात का वीडियो वारयल हो रहा है बरसठी के परियत गांव में घटना, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले…
  • हमले के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उनकी बाइक को भी लाठी-डंडों से पीटकर नुकसान पहुंचाया गया।
  • अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को वहां से निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर पीआरबी, बरसठी पीआरबी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
  • बरसठी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिसकर्मी एक प्रार्थना पत्र की जांच के सिलसिले में गांव गए थे। वहां पथराव किए जाने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है

जौनपुर बरसठी। थाना क्षेत्र के परियत गांव में शिकायत की जांच करने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। किसी तरह मौके से बचकर निकल रहे पुलिसकर्मियों को दौड़ाया भी गया।बताया जा रहा है!

कि हमले के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन छीन लिए और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उनकी बाइक को भी लाठी-डंडों से पीटकर नुकसान पहुंचाया गया। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को वहां से निकलकर अपनी जान बचानी पड़ी।घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर पीआरबी, बरसठी पीआरबी और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

Advertisement

पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।बरसठी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिसकर्मी एक प्रार्थना पत्र की जांच के सिलसिले में गांव गए थे। वहां पथराव किए जाने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला होने से गांव में पुलिस के प्रति उपद्रवियों के रवैये को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमला किन लोगों ने किया और घटना के पीछे वास्तविक विवाद क्या था।पुलिस मामले की जाँच कर रही है

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें