पुलिस एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

केराकत,जौनपुर। तहसील अंतर्गत तराव (बगही) गांव में रविवार की रात तेरहवीं से घर लौट रहे छह युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डींगूरपुर यादव बस्ती के पास मनबढ़ों ने युवकों को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट दिया। हमले में प्रीतेश कुमार का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घायलों को बीरीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • मनबढ़ों ने छह युवकों पर किया प्रहार,एक का फोड़ा सिर खून से लथपथ देख मौके से फरार हुए हमलावर पुलिस एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
  • चिकित्सकों ने प्रीतेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया
  • विरोध करने पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।प्रीतेश के सिर में गंभीर चोट लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
  • जमीन पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में देखकर आरोपित मौके से भाग गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

संवाददाता जितेंद्र कनौजिया

केराकत,जौनपुर। तहसील अंतर्गत तराव (बगही) गांव में रविवार की रात तेरहवीं से घर लौट रहे छह युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डींगूरपुर यादव बस्ती के पास मनबढ़ों ने युवकों को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट दिया। हमले में प्रीतेश कुमार का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घायलों को बीरीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

Advertisement

चिकित्सकों ने प्रीतेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। मामले में पुलिस ने सोमवार को एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। – – इनसेट – – लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का लगा आरोपबताया गया कि प्रीतेश कुमार अपने साथी रितेश, रजनीश, विट्टू, मनीष और अवधेश के साथ झंझापार निवासी संदू चौहान के घर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात में सभी वापस लौट रहे थे। आरोप है कि डींगूरपुर यादव बस्ती के पास रामजनम यादव, डीपी यादव, प्रदीप यादव, मंगल यादव, साहिल यादव, कल्लू यादव और अंकित यादव ने उन्हें रोक लिया और विवाद करने लगे।

विरोध करने पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।प्रीतेश के सिर में गंभीर चोट लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में देखकर आरोपित मौके से भाग गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

– – इनसेट – – तीन युवकों का मेडिकल न कराने का आरोपपीड़ित पक्ष ने पुलिस पर तीन घायलों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रविवार रात केवल तीन युवकों का मेडिकल कराया गया, जबकि अन्य तीन को सुबह थाने आने के लिए कहा गया। आरोप है कि सोमवार को विट्टू, मनीष और अवधेश थाने पहुंचे, जहां उन्हें दिनभर बैठाए रखा गया और उनका मेडिकल कराए बिना ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़ित पक्ष ने सभी घायलों का मेडिकल कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें