
जौनपुर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं के क्रम में सर्जरी विभाग के चिकित्सकों द्वारा 69 वर्षीय महिला मरीज की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का सफलतापूर्वक शल्य उपचार किया गया।भगवतीपुर, सिंधौरा बाजार, वाराणसी निवासी 69 वर्षीय महिला काफी समय से बीमारी से पीड़ित थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण उन्होंने मेडिकल कॉलेज जौनपुर के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों से परामर्श लिया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाचिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं जांच कराए जाने पर मरीज की किडनी में 15.4 एमएम की पथरी होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत पथरी के शल्य उपचार की आवश्यकता बताई गई।मरीज एवं उनके तीमारदारों की सहमति के उपरांत चिकित्सकों के दिशा-निर्देशन में आवश्यक तैयारियां एवं जांच पूर्ण कर 02 सितंबर को मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के उपरांत मरीज की स्थिति में संतोषजनक सुधार हुआ तथा चिकित्सकों की निगरानी एवं उपचार के बाद मरीज पूर्णतः स्वस्थ हुईं।
स्वस्थ होने के पश्चात मरीज एवं उनके तीमारदार चिकित्सा सेवाओं से संतुष्ट होकर स्वयं मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. आर.बी. कमल से भेंट करने पहुंचे और सफल उपचार के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।प्रधानाचार्य प्रो0 (डा0) आर0बी0 कमल ने मरीज का आत्मीयतापूर्वक स्वागत करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संस्थान निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के सफल शल्य उपचार चिकित्सा महाविद्यालय की उपचारात्मक सेवाओं में निरंतर हो रही प्रगति को प्रदर्शित करते हैं।
प्रधानाचार्य ने मरीज के स्वस्थ होकर संतुष्ट भाव से लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 (डा0) ए0ए0 जाफरी एवं उनकी टीम के डा0 हिमांशु सिंह, डा0 इमरान, डा0 अभिषेक मिश्रा, नाजिया ननेन, डा0 राजन्य प्रजापति, डा0 अलि हैदर एवं एनेस्थीसिया देने वाले चिकित्सक डा0 अरविन्द पटेल, डा0 अनिल कुमार, डा0 संगीता सिंह तथा समस्त संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निरंतर समर्पण एवं मेहनत के साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहे हैं।मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या में समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर उचित उपचार प्राप्त करें तथा मेडिकल काॅलेज में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाएं।
















