जौनपुर में पल्लवी पटेल का बड़ा दावा 2027 में सत्ता परिवर्तन की बात कही बोलीं

जौनपुर। जिले में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं समाजवादी पार्टी की विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पिछली बार के मुकाबले अलग परिस्थितियों में होगा और उनकी पार्टी संगठन की मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जौनपुर में पल्लवी पटेल का बड़ा दावा 2027 में सत्ता परिवर्तन की बात कही, बोलीं- अपना दल कमेरावादी मजबूती से लड़ेगा चुनाव
  • पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना दल (कमेरावादी) का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ेगा और सत्ता परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण…
  • कमेरावादी) की हिस्सेदारी देखने को मिलेगी। विपक्ष की भूमिका पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के सामने मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने का स्पष्ट लक्ष्य है।
  • सरकार पर निशाना साधते हुए पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश की राजनीति पर टिप्पणी की। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके अनुसार मौजूदा

जौनपुर। जिले में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं समाजवादी पार्टी की विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पिछली बार के मुकाबले अलग परिस्थितियों में होगा और उनकी पार्टी संगठन की मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना दल (कमेरावादी) का संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ेगा और सत्ता परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाली सत्ता में अपना दल (कमेरावादी) की हिस्सेदारी देखने को मिलेगी।विपक्ष की भूमिका पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के सामने मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने का स्पष्ट लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपने-अपने स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं।

Advertisement

मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश की राजनीति पर टिप्पणी की। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके अनुसार मौजूदा सरकार विभिन्न मुद्दों पर अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है और इसे उन्होंने ‘जुमलों की सरकार’ करार दिया।जौनपुर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर पल्लवी पटेल ने कहा कि जहां भी वह जाती हैं, वहां से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि वह सिराथू से विधायक हैं और उनकी राजनीतिक पहचान भी सिराथू से जुड़ी हुई है।

गठबंधन की राजनीति पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल प्रत्येक दल की अपनी भूमिका होती है। सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर समसामयिक मुद्दों को जनता तक पहुंचाने और लोगों को जोड़ने का काम करती हैं।पल्लवी पटेल ने 2022 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को करीब 12 प्रतिशत वोट मिले थे। उन्होंने दावा किया कि 2027 में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ने के साथ सत्ता परिवर्तन की दिशा में भी भूमिका निभाई जाएगी।कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून के राज की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल हैं।बाइट पल्लवी पटेल, विधायक समाजवादी पार्टी एवं अध्यक्ष, अपना दल (कमेरावादी)

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें