
जौनपुर। जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण मंगलवार को जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और SSP कुंवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थानिरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की सघन तलाशी कराई। तलाशी के दौरान जेल परिसर से कोई भी प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
संयुक्त टीम ने पाकशाला, जेल अस्पताल और साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली गई।अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि जेल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के साथ बंदियों की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
















