दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने दिए सुरक्षा और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

जौनपुर। आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में प्रेक्षागृह में दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विसर्जन स्थलों पर विद्युत तारों सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराया जाए।
  • विसर्जन मार्गों को आवागमन योग्य रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया।
  • नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को प्रमुख पूजा स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल और वाटर टैंक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की तैयारियों पर भी हुई चर्चा बैठक के क्रम में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के आयोजन की तैयारियों को लेकर भी बैठक हुई।

जौनपुर। आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में प्रेक्षागृह में दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विसर्जन स्थलों पर विद्युत तारों सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराया जाए।

विसर्जन मार्गों को आवागमन योग्य रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया।नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को प्रमुख पूजा स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल और वाटर टैंक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।नई परंपरा शुरू करने पर

Advertisement

रोकजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। आयोजन पूर्व से चली आ रही व्यवस्थाओं और निर्धारित नियमों के अनुसार ही कराने के निर्देश दिए गए। विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पूजा समितियों के साथ समन्वय कर सड़क और बिजली से जुड़ी कमियों को समय रहते दूर कराने को कहा गया।पंडालों में फायर और विद्युत सुरक्षा पर जोरडीएम ने पूजा पंडालों में फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुविधा

प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने को कहा गया।बैठक में यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, अग्निशमन और विसर्जन स्थलों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।2 अक्टूबर को गांधी जयंती की तैयारियों पर भी हुई चर्चाबैठक के क्रम में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के आयोजन की तैयारियों को लेकर भी बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके अलावा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण, रामधुन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी कर कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अश्वस्थ सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें