स्कूल गई 17 वर्षीय छात्रा लापता युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

जौनपुर शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद अक्खन सराय गांव की 17 वर्षीय छात्रा के स्कूल जाने के बाद लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गॉंव में घर से स्कूल जाने के बाद नहीं लौटी छात्रा; परिजनों ने थाने में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
  • छात्रा 28 सितंबर की सुबह करीब 9:25 बजे अपनी बड़ी बहन के साथ सबरहद स्थित एक इंटर कॉलेज गई थी। दोनों बहनें स्कूल में अलग-अलग कक्षाओं में चली गईं।
  • कुछ देर बाद छात्रा कक्षा में नहीं पहुंची और कथित तौर पर राज राजभर पुत्र दिनेश राजभर के साथ चली गई।
  • पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा की तलाश के साथ ही उसके साथ बताए जा रहे युवक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जौनपुर शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद अक्खन सराय गांव की 17 वर्षीय छात्रा के स्कूल जाने के बाद लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, छात्रा 28 सितंबर की सुबह करीब 9:25 बजे अपनी बड़ी बहन के साथ सबरहद स्थित एक इंटर कॉलेज गई थी। दोनों बहनें स्कूल में अलग-अलग कक्षाओं में चली गईं।

Advertisement

कुछ देर बाद छात्रा कक्षा में नहीं पहुंची और कथित तौर पर राज राजभर पुत्र दिनेश राजभर के साथ चली गई।काफी तलाश के बाद भी छात्रा का पता नहीं चलने पर परिजनों ने आसपास के लोगों से जानकारी की। इस दौरान उन्हें छात्रा के उक्त युवक के साथ जाने की जानकारी मिली।

इसके बाद परिजनों ने शाहगंज थाने में तहरीर देकर छात्रा की तलाश कराने और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा की तलाश के साथ ही उसके साथ बताए जा रहे युवक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें