
जौनपुर खेतासराय । शाहगंज ब्लॉक के लपरी गांव निवासी गीता बिंद को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में दोबारा सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। शासन की ओर से आयोग की 25 सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया गया है, जिसमें गीता बिंद भी शामिल है। उन्हें पुनः सदस्य बनाए जाने की जानकारी से जनपद में ख़ुशी व्याप्त हो गई ।
गीता बिंद यह तीसरी पारी है ।वर्ष 2024 में आयोग की सदस्य बनने के बाद गीता बिंद ने जौनपुर समेत कई जिलों में महिला उत्पीड़न और अधिकारों से जुड़े मामलों की जनसुनवाई में हिस्सा लिया।
उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। महिला जागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न संस्थानों के निरीक्षण में भी उनकी सहभागिता रही।
पीयू में सुरक्षित एप्लीकेशन विकास पर छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ90 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सागीता बिंद ने दूरभाष पर कहा कि महिला आयोग में मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी प्रयास किया जाएगा।उन्होंने विभिन्न जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और मामलों के शीघ्र निस्तारण पर फ़ोकस किया जाएगा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
















