
छात्र-नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने पर तुली प्रदेश सरकार: आलोक यादवछात्रसंघ बहाली, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर साधा निशानावाराणसी से लौटने पर भंडारी व खेतासराय स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागतजौनपुर खेतासराय। छात्र-नौजवानों के भविष्य को लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव एवं पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के वाराणसी प्रभारी आलोक कुमार यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश सरकार छात्र और नौजवान विरोधी है।
युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के बजाय उनके भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है। वाराणसी प्रवास के बाद गृह जनपद पहुंचने पर भंडारी और खेतासराय रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।पत्रकारों से बातचीत में आलोक यादव ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली नहीं हो सकी है।
पेपर लीक की घटनाओं और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्र-नौजवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ठोस कदम उठाने चाहिए। युवाओं को उनके भविष्य के प्रति भरोसा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।उन्होंने देश की प्रमुख जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल को बढ़ावा दिया जा रहा है।
पीयू में सुरक्षित एप्लीकेशन विकास पर छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ90 प्रतिभागियों ने लिया हिस्साआलोक यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार की नीतियों का जवाब देगी। उन्होंने छात्र-नौजवानों से पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान से जुड़ने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।इस मौके पर जय सिंह यादव, संदीप बिंद, शनि विश्वकर्मा, अजीत यादव विराट, गोविंद यादव, शाहनवाज खान, अरुण यादव, अभिषेक यादव, रवि यादव, अमर यादव और हिमांशु उर्फ गोलू यादव सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
















