सुल्तानपुर: तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने तीन लोगों को मारी टक्कर गंभीर घायल

सुल्तानपुर। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गोसाईगंज चौकी के सामने तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे अपनी साइड से जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • जानकारी के अनुसार, सरौली निवासी इबान खान (55), पुत्र इकबाल मास्टर, मोटरसाइकिल से जा रहे थे। वहीं सैफुल्लागंज निवासी
  • मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इनके अलावा राजापुर निवासी नसीम (40), पुत्र शौकत अली, साइकिल से जा रहे थे।
  • तीनों लोग सड़क के किनारे अपनी साइड से जा रहे थे। इसी दौरान बरौंसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार
  • गोसाईगंज थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर भेजा,

संवाददाता नवनीत सिंह

सुल्तानपुर। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गोसाईगंज चौकी के सामने तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे अपनी साइड से जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी।

Advertisement

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, सरौली निवासी इबान खान (55), पुत्र इकबाल मास्टर, मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

वहीं सैफुल्लागंज निवासी दिलशाद (29), पुत्र बिस्मिल्लाह खान, भी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इनके अलावा राजापुर निवासी नसीम (40), पुत्र शौकत अली, साइकिल से जा रहे थे।बताया जा रहा है कि तीनों लोग सड़क के किनारे अपनी साइड से जा रहे थे।

इसी दौरान बरौंसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (UP72 AA 5900) अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई और तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर भेजा, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें