
जनपद देवरिया। एक कार्यक्रम में अपना दल की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना दल को केवल कुर्मियों की पार्टी कहना पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों और उनके व्यापक सामाजिक सरोकारों को सीमित करना है।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाउन्होंने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने कुर्मी समाज को संगठित कर उसकी राजनीतिक हिस्सेदारी मजबूत करने के साथ-साथ कमेरा, किसान, मजदूर और वंचित समाज के अधिकारों की आवाज भी उठाई थी। उनका उद्देश्य समाज के उन वर्गों को राजनीतिक भागीदारी दिलाना था!
जो लंबे समय से अपने अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करते रहे हैं।डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना दल की पहचान किसी एक जाति तक सीमित नहीं है। पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय, समान अधिकार और राजनीतिक हिस्सेदारी की लड़ाई से जुड़ी है।
उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जाए और समाज के सभी वंचित एवं मेहनतकश वर्गों की आवाज को मजबूत किया जाए।
















