जौनपुर आंधी-बारिश ने मचाई तबाही बिजली पोल समेत कई पेड़ गिरे

जौनपुर खेतासराय। सोमवार की शाम अचानक बदले मौसम के साथ तेज आंधी और बारिश ने कस्बे में परेशानी बढ़ा दी। तेज हवा के झोंकों से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इससे कुछ समय के लिए प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि बिजली का पोल गिरने से पहले आपूर्ति बंद हो गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। कई घरों की छत पर लगी शीट भी तेज हवा में उड़ गई।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बिजली पोल समेत कई पेड़ गिरे दुकान क्षतिग्रस्त, कई मार्गों पर थमा आवागमन; बिजली आपूर्ति बंद होने से टला हादसा
  • क़स्बे के खुटहन मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास जर्जर बिजली का पोल तेज हवा में झुककर सड़क की तऱफ झुक गया। नीचे खड़ी बाइक के सहारे पोल रुक गया।
  • जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। आजमगढ़ मार्ग पर खेतासराय रेलवे क्रॉसिंग रोड के पास तेज
  • पेड़ गिरने से दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। वही खुटहन मार्ग पर पानी की टंकी के पास पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ देर यातायात बाधित रहा।

जौनपुर खेतासराय। सोमवार की शाम अचानक बदले मौसम के साथ तेज आंधी और बारिश ने कस्बे में परेशानी बढ़ा दी। तेज हवा के झोंकों से कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इससे कुछ समय के लिए प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि बिजली का पोल गिरने से पहले आपूर्ति बंद हो गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

कई घरों की छत पर लगी शीट भी तेज हवा में उड़ गई।क़स्बे के खुटहन मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास जर्जर बिजली का पोल तेज हवा में झुककर सड़क की तऱफ झुक गया।

Advertisement

नीचे खड़ी बाइक के सहारे पोल रुक गया। जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।आजमगढ़ मार्ग पर खेतासराय रेलवे क्रॉसिंग रोड के पास तेज हवा में शीशम का पेड़ गोमती की दुकान पर जा गिरा।

पेड़ गिरने से दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। वही खुटहन मार्ग पर पानी की टंकी के पास पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ देर यातायात बाधित रहा।पेड़ की डालियां हटाने के बाद बहाल हुआ यातायातमैनुद्दीनपुर के पास भी आंधी में पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई। बाद में किसी तरह आवागमन रिलीज कराया गया ।अचानक आई आंधी और बारिश से कुछ देर तक क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों ने तेज हवा को देखते हुए घरों में रहना ही सुरक्षित समझा।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें