जौनपुर स्वास्थ्य विभाग ने  सिद्धार्थ क्लिनिक पर लगाया ताला

शाहगंज(जौनपुर)
नगर के खुटहन मार्ग स्थित पूरे आजम में संचालित सिद्धार्थ क्लिनिक में महिला के कथित गलत उपचार का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल की जांच शुरू कर दी है और संचालक को अस्पताल संचालन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बाइक से गिरने के बाद रेखा मोदनवाल के सिर में गंभीर चोट आई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित सिद्धार्थ क्लिनिक में उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
  • घायल महिला के पुत्र किशन ने क्लिनिक संचालक डॉ. ए.के. राव पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था।
  • किशन का आरोप था कि चिकित्सक ने उनकी मां के सिर में टांके लगाए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें किसी तरह दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों को कथित तौर पर बताया गया
  • टांकों के भीतर कंकड़ रह गए थे और उन्हीं के ऊपर टांके लगा दिए गए। मामले की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

शाहगंज(जौनपुर)नगर के खुटहन मार्ग स्थित पूरे आजम में संचालित सिद्धार्थ क्लिनिक में महिला के कथित गलत उपचार का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल की जांच शुरू कर दी है और संचालक को अस्पताल संचालन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

मामला बुधवार का है। बाइक से गिरने के बाद रेखा मोदनवाल के सिर में गंभीर चोट आई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित सिद्धार्थ क्लिनिक में उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल महिला के पुत्र किशन ने क्लिनिक संचालक डॉ. ए.के. राव पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था।किशन का आरोप था कि चिकित्सक ने उनकी मां के सिर में टांके लगाए थे।

Advertisement

हालत बिगड़ने पर उन्हें किसी तरह दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों को कथित तौर पर बताया गया कि सिर में लगाए गए टांकों के भीतर कंकड़ रह गए थे और उन्हीं के ऊपर टांके लगा दिए गए। मामले की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।*अस्पताल संचालन पर भी उठे सवाल*सिद्धार्थ क्लिनिक के संचालन को लेकर भी कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि क्लिनिक के नाम से संचालित परिसर में मरीजों को भर्ती करने से लेकर सिजेरियन ऑपरेशन तक की सुविधाएं संचालित की जा रही हैं।

इसके अलावा अस्पताल के बेसमेंट में संचालित होने की बात भी सामने आई है।मामले में स्वास्थ्य विभाग अब अस्पताल के संचालन से जुड़े दस्तावेज, संचालक की डिग्री एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच करेगा। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अस्पताल का संचालन निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप किया जा रहा था या नहीं।स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध अथवा मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों और क्लिनिकों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। अब निगाहें विभागीय जांच की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें