
खेतासराय(जौनपुर)। राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के 18वे स्थापना दिवस पर रविवार देर शाम सदर विधानसभा क्षेत्र के मानीकलां में आयोजित सभा में पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्वांचल के कई जिलों में प्रत्याशी उतारने का एलान किया। करीब एक घंटे के संबोधन में उन्होंने भाजपा से ज्यादा समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थामुस्लिमों की राजनीतिक भागीदारी और पहचान का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सपा-कांग्रेस समेत अन्य सेक्युलर दलों पर जमकर हमला बोला।सभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख ने कहा कि मौजूदा समय में अल्पसंख्यकों को राजनीतिक तौर पर अछूत बना दिया गया है। सरकार और विपक्ष दोनों अपनी जरूरत के हिसाब से मुसलमानों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सपा ने मुस्लिमों को अपना वोट बैंक बनाकर छोड़ दिया है। चुनाव के समय भाजपा का डर दिखाकर वोट मांगा जाता है, लेकिन चुनाव के बाद उनके मुद्दों पर आवाज नहीं उठाई जाती।उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और अन्य दल मुस्लिमों के साथ खड़े होने का दावा तो करते है, लेकिन मुश्किल समय में खामोशी साध लेते है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के मुस्लिम सांसदों-विधायकों पर भी निशाना साधा।पार्टी प्रमुख ने समाजवादी पार्टी के हालिया राज्यसभा प्रत्याशी चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसा समाजवाद है,
जो पूंजीवाद के सामने झुक गया है। उन्होंने सवाल किया कि मुस्लिमों के वोट से जीतने वाले विधायक जिन प्रत्याशियों को राज्यसभा भेजते है, क्या वे मुस्लिमों से जुड़े मुद्दों पर उनकी आवाज बनेंगे? उन्होंने कहा कि सपा आजम खां के परिवार या किसी पसमांदा मुस्लिम को राज्यसभा क्यों नहीं भेज सकती थी।उन्होंने तंज कसते हुए कहा ‘पिता भाजपा के राज्यसभा सदस्य और बेटा सपा का राज्यसभा सदस्य, यह रिश्ता क्या कहलाता है?’ उन्होंने कहा कि ओलेमा कौंसिल आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में ख़ासकर आजमगढ़, जौनपुर और अंबडेकर नगर में राजनीतिक विकल्प खड़ा करेगी।इनसेट-एआईएमआईएम से पार्टी करेगी गठबंधनखेतासराय।पार्टी का स्थापना दिवस पर आए ओलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर शादी ने पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए कहां की वह एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से 2015 से गठबंधन के लिए संपर्क में है। हमारा प्रयास चल रहा है । गठबंधन हुआ तो सेकुलर दल का चोला ओढ़े इन पार्टियों का सपना धारा शाही हो जाएगा । फ़िलहाल अभी उनकी तरफ़ से हमे कोई उत्तर नही मिला। इससे पूर्व गुरैनी से लेकर मानीकला चौराहे तक अभूतपूर्व स्वागत किया गया । इस मौक पर तल्हारा शादी, जिला अध्यक्ष शाहिद अली, हुजैफा, मसूद सिद्दीकी, मतिउद्दीन, सहाबुद्दीन मोहसिन समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
















