
मड़ियाहूं, जौनपुर। थाना नेवढ़िया क्षेत्र के सहजनी गांव निवासी एक गरीब ब्राह्मण व्यक्ति अपनी बेटी की शादी कराने के लिए न्याय और सरकारी कार्यवाही की आस में तहसील के चक्कर लगाने को मजबूर है। पीड़ित का आरोप है कि राजस्व संबंधी कार्य के लिए संबंधित लेखपाल द्वारा उससे ₹7,500 रिश्वत की मांग की जा रही है।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थापीड़ित के अनुसार उसकी बेटी की शादी आगामी नवंबर माह में तय है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अपनी जमीन बेचकर बेटी के हाथ पीले करना चाहता है। इसी सिलसिले में वह आवश्यक राजस्व कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि संबंधित लेखपाल द्वारा उसका काम करने के बजाय उसे लगातार तहसील के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है और पूरे प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित का कहना है कि बेटी की शादी की तारीख नजदीक आने के कारण वह मानसिक और आर्थिक परेशानी से गुजर रहा है।
ऐसे में उसने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई तथा उसका राजस्व संबंधी कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच किस स्तर पर की जाती है और पीड़ित को कब तक राहत मिलती है।
















