
जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार को तेज बारिश और तूफान के चलते एक विशाल महुआ का पेड़ धराशाई हो गया। अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ALSO READ
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाबताया जा रहा है कि तेज हवाओं का दबाव सहन न कर पाने के कारण महुआ का विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर जमीन पर गिर गया। पेड़ गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
गनीमत रही कि घटना के समय पेड़ के आसपास कोई व्यक्ति नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।सोमवार को हुई तेज बारिश और तूफान ने क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित किया।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके पर पहुंचकर गिरे हुए पेड़ को हटाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।
















