
केराकत (जौनपुर)। क्षेत्र के चकरारेत ढाबे गांव में सोमवार की भोर करीब पांच बजे जंगली सूअर के हमले से पांच लोग घायल हो गए। अचानक हुए हमले से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर झुंड में निकल पड़े और जंगली सूअर की तलाश शुरू कर दी।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थासुबह सत्यप्रकाश नागर के परिवार के लोग घर में जाग ही रहे थे। इसी दौरान जंगली सूअर ने सत्यप्रकाश पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पत्नी रामदेई देवी और भाई जयप्रकाश नागर बचाने के लिए दौड़े तो सूकर ने उन पर भी हमला कर दिया।
शोर सुनकर अनिकेत राज भी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और सूअर को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी उसके हमले में घायल हो गए।इसके बाद जंगली सूअर वहां से निकलकर रामपलट चौहान के घर पहुंच गया। उसने रामपलट चौहान और उनकी पत्नी सुशीला देवी पर हमला कर घायल कर दिया।
लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है। सत्यप्रकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में जंगली सूअर को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।
















