
खेतासराय(जौनपुर)। कस्बे के सरवरपुर मोड़ के पास मंगलवार को बाजार से लौट रहे दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। बाइक रोकने के बाद दोनों के बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। मुख्य मार्ग पर अचानक हुई मारपीट से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाराहगीरों की भीड़ जुटने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी सोंधी भेजा, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मैनुद्दीनपुर गांव निवासी सत्यम 25 वर्ष पुत्र रामकुमार और बारां गांव निवासी हरेन्द्र 28 वर्ष पुत्र राधेश्याम मंगलवार को एक ही बाइक से बाजार गए थे।
बताया जाता है कि वापसी के दौरान दोनों ने मदिरा का सेवन किया था। कस्बे के सरवरपुर मोड़ के पास पहुंचने पर किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो गाली-गलौज शुरू हो गई।इसके बाद दोनों ने बाइक सड़क किनारे रोक दी और एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। व्यस्त मार्ग पर युवकों के बीच हाथापाई होते देख राहगीर रुक गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मारपीट में दोनों युवकों को चोटें आईं।सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल दोनों को उपचार के लिए पीएचसी सोंधी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, पुलिस ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
















