Jaunpur सीएचसी शाहगंज का सीएमओ ने किया औचक रात्रिकालीन निरीक्षण

शाहगंज(जौनपुर)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जौनपुर गंगाराम गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगंज का रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, लेबर रूम और सर्जिकल वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय आकस्मिक चिकित्सक डॉ. हरिओम मौर्य समेत फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी और अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित मिले
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • लैब की समस्याओं के समाधान के लिए कोविड वार्ड में आधुनिक जांच सुविधाएं विकसित करने का सुझाव, सीएमओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन*
  • निरीक्षण के दौरान डॉ. रफीक फारूकी ने अस्पताल की प्रयोगशाला में जगह की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मौजूदा व्यवस्था में मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर
  • मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर जाकर जांच करानी पड़ती है। इससे गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  • मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न जांचों की सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों की भागदौड़ कम होगी और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुविधाजनक बन सकेंगी।

शाहगंज(जौनपुर)मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जौनपुर गंगाराम गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगंज का रात्रिकालीन आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, लेबर रूम और सर्जिकल वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय आकस्मिक चिकित्सक डॉ. हरिओम मौर्य समेत फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी और अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित मिले।कोविड वार्ड में विकसित होंगी जांच सुविधाएं निरीक्षण के दौरान डॉ. रफीक फारूकी ने अस्पताल की प्रयोगशाला में जगह की कमी का मुद्दा उठाया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मौजूदा व्यवस्था में मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर जाकर जांच करानी पड़ती है। इससे गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।समस्या के समाधान के लिए उन्होंने वर्तमान में अनुपयोगी पड़े कोविड वार्ड में आधुनिक जांच सुविधाएं विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड में पर्याप्त जगह उपलब्ध है।

यहां प्रयोगशाला से संबंधित आवश्यक सुविधाएं एकीकृत रूप से विकसित होने पर मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न जांचों की सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों की भागदौड़ कम होगी और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुविधाजनक बन सकेंगी।सीएमओ ने इस सुझाव पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोविड वार्ड में जांच सुविधाओं के विकास से अस्पताल की प्रयोगशाला व्यवस्था को बेहतर बनाने और मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें