
जौनपुर जफराबादमिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय उचवा हौज में एक अनूठी पहल की गई ।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाकक्षा 4 की छात्रा श्रद्धा को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया । प्रभार संभालते ही इन छात्र ने आज विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों का संचालन किया ।
सर्वप्रथम इन छात्राओं ने प्रार्थना सभा कराई और बच्चों की हाजिरी ली तथा अध्यापकों को शिक्षण कार्य एवं अन्य गतिविधियों के लिए निर्देशित करते हुए स्वयं विद्यालयी गतिविधियों में संलग्न हुई ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा ने बताया कि यह अवसर बालिकाओं में नेतृत्व कौशल विकसित करने के उद्देश्य से किया गया है । यह पहल नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किया गया है । विद्यालय में आज दिन भर की सारी गतिविधियां इन्हीं बालिका की देखरेख में संपन्न हुई।
















