
खेतासराय(जौनपुर)। भाजपा ने युवा नेता ईशान जायसवाल ‘राम’ को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके ईशान को नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संघ से शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा युवा मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विभिन्न पदों से होते हुए जिला नेतृत्व तक पहुंची है ।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थामूल रूप से शाहगंज निवासी ईशान वर्ष 2009 से 2014 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्रीराम और शिवाजी शाखा में मुख्य शिक्षक रहे। इसके बाद 2014 से 2017 तक कार्यवाह का दायित्व संभाला। भाजपा में सक्रिय होने के बाद युवा मोर्चा में मंडल मंत्री, मंडल महामंत्री और विधानसभा प्रभारी के रूप में काम किया।
वर्ष 2019 से 2021 तक भाजयुमो के जिला सह प्रमुख रहे। वर्ष 2021 में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य बने। वर्ष 2025 में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिली। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की युवा इकाई में प्रदेश महामंत्री के रूप में भी काम किया।चुनावी जिम्मेदारियों का भी अनुभववर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजयुमो के विधानसभा प्रभारी और शक्ति केंद्र प्रभारी रहे। वर्ष 2024 के मछलीशहर लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी और सोशल मीडिया के क्षेत्र संयोजक की भूमिका निभाई।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी विधानसभा प्रभारी के रूप में संगठन के लिए काम किया।जिलाध्यक्ष बनने पर ईशान जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। संगठन की मजबूती के लिए सभी वर्गों के लोगों से संवाद बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे।
















