पत्रकारिता की शक्ति पर छात्रा ने लगाई प्रदर्शनी सत्य और आम लोगों की आवाज को बुलंद करने का लिया संकल्प

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की ओर से पत्रकारिता की शक्ति विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से पत्रकारिता की सामाजिक भूमिका, जिम्मेदारी और आम लोगों की आवाज को सामने लाने में मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया गया
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • प्रदर्शनी की आयोजनकर्ता बीए प्रथम सेमेस्टर मास कम्युनिकेशन की छात्रा आरिशा खान ने पत्रकारिता को केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज के प्रति महत्वपूर्ण
  • महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक जिम्मेदार और निडर पत्रकार बनना है जो सत्य न्याय और आम लोगों के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा हो।
  • आरिशा खान ने कहा कि मीडिया की शक्ति का इस्तेमाल समाज में जागरूकता बढ़ाने सामाजिक मुद्दों को उजागर करने अन्याय पर सवाल उठाने
  • उन्होंने कहा कि एक सच्चे पत्रकार में सवाल पूछने का साहस तथ्यों को ईमानदारी से प्रस्तुत करने की क्षमता और बिना डर या पूर्वाग्रह के समाज की सेवा करने की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की ओर से पत्रकारिता की शक्ति विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से पत्रकारिता की सामाजिक भूमिका, जिम्मेदारी और आम लोगों की आवाज को सामने लाने में मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया गया।प्रदर्शनी की आयोजनकर्ता बीए प्रथम सेमेस्टर मास कम्युनिकेशन की छात्रा आरिशा खान ने पत्रकारिता को केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक जिम्मेदार और निडर पत्रकार बनना है जो सत्य न्याय और आम लोगों के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा हो।आरिशा खान ने कहा कि मीडिया की शक्ति का इस्तेमाल समाज में जागरूकता बढ़ाने सामाजिक मुद्दों को उजागर करने अन्याय पर सवाल उठाने और उन लोगों की आवाज सामने लाने के लिए किया जाना चाहिए जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि एक सच्चे पत्रकार में सवाल पूछने का साहस तथ्यों को ईमानदारी से प्रस्तुत करने की क्षमता और बिना डर या पूर्वाग्रह के समाज की सेवा करने की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

उनका सपना ऐसी पत्रकारिता करना है! जो केवल घटनाओं की रिपोर्टिंग तक सीमित न रहे, बल्कि महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाकर सकारात्मक सामाजिक बदलाव की दिशा में काम करे।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की असली शक्ति जानकारी देने सवाल उठाने लोगों को सशक्त बनाने और बदलाव लाने की क्षमता में निहित है। प्रदर्शनी के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि पत्रकारिता सिर्फ खबरें देने का माध्यम नहीं बल्कि सच्चाई को उजागर करने और अनसुनी आवाजों को बुलंद करने का माध्यम भी है।

Advertisement

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें