

जौनपुर। समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से आगामी 21 से 29 अक्टूबर तक बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर में भव्य श्रीरामकथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन पूज्य शांतनु महाराज के श्रीमुख से होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थारामकथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादा, त्याग, प्रेम और धर्म के संदेशों को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा। आयोजक की ओर से बताया गया कि रामकथा लोगों को आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ जीवन में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देगी।
ज्ञान प्रकाश सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार रामकथा में पहुंचकर पूज्य शांतनु महाराज के श्रीमुख से कथा का श्रवण करें और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का अवसर है। आयोजक ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर रामकथा को सफल बनाने की अपील की है।

















