
जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बहन और भांजे पर वृद्ध पिता को बहला-फुसलाकर उनकी जमीन बिकवाने और बैंक खाते से दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के बहन और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाजफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव निवासी संजय मिश्रा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन मंजू देवी पत्नी स्व. बेचन पाठक निवासी पठखौली, थाना केराकत और बहन मंजू का लड़का विकास ने संजय मिश्रा के वृद्ध पिता कृष्ण देव मिश्रा को दोनों ने अपने घर केराकत थाना क्षेत्र के पठखौली ले जाकर उनका खेत बिकवा दिया और आरोप है!
कि उनके बैंक खाता से 14 अक्टूबर 2026 को 2 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। साथ ही बैंक में संजय मिश्रा के नाम के स्थान पर अपना नाम नॉमिनी करा लिया। संजय मिश्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे वह अपनी पत्नी के साथ पठखौली गांव में!
अपनी बहन के घर इस बारे में बात करने के लिए गए तो बहन का लड़का विकास आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने शुक्रवार को एसएसपी के आदेश पर केराकत थाना क्षेत्र के पठकौली गांव निवासी मंजू देवी और उसके बेटे विकास पर सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
















