
जौनपुर।जनपद में वारंटी व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 2 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाप्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्यामा तिवारी ने बताया कि डीपी एक्ट के मामले में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। दोनों अभियुक्त तारीख पेशी से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।
इसी क्रम में महिला थाने के उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार व जय बहादुर यादव की टीम ने मय हमराह महिला आरक्षी मोना, रि0 महिला आरक्षी ब्रजेश ने आज दिनांक 17.10.2026 को ग्राम सैदाबाद कलवारी, थाना लाइनबाजार में
उनके घर से सुबह 07:35 बजे रमेश निवासी सैदाबाद कलवारी, थाना लाइनबाजारसीतापति को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुएमाननीय न्यायालय पेश कर दिया गया।
















