सत्ता पर कब्जा कर व्यवस्था बदलने के लिए वैचारिक मजबूती जरूरी डॉ: पल्लवी पटेल

17 अक्टूबर 2026, लखनऊ। अपना दल कमेरावादी के तत्वावधान में शनिवार को संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल जी के 17 वें परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से आए हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सामाजिक न्याय के पुरोधा थे डॉ सोनेलाल– कृष्णा पटेल सत्ता पर कब्जा कर व्यवस्था बदलने के लिए वैचारिक मजबूती जरूरी– डॉ पल्लवी पटेल।
  • डॉ सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर हुई संगोष्ठी में उठी "हत्या की सीबीआई जांच की मांग"।
  • मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने कहा कि अपना दल के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। कमेरा समाज के सामाजिक
  • शीर्ष नेता व सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कहा कि सत्ता पर कब्जा कर व्यवस्था बदलने के लिए वैचारिक मजबूती बहुत ही जरूरी है।

17 अक्टूबर 2026, लखनऊ। अपना दल कमेरावादी के तत्वावधान में शनिवार को संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल जी के 17 वें परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से आए हुए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ने कहा कि अपना दल के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल सामाजिक न्याय के पुरोधा थे।

कमेरा समाज के सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक उत्थान के लिए उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया। वे एक ऐसे समाज की परिकल्पना करते थे, जिसमें सभी को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर प्रदान किया जाए और वंचित कमेरा समाज को उसकी हिस्सेदारी मिले। इसी उद्देश्य से उन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत में एक मजबूत संगठन खड़ा किया।शीर्ष नेता व सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कहा कि सत्ता पर कब्जा कर व्यवस्था बदलने के लिए वैचारिक मजबूती बहुत ही जरूरी है।

Advertisement

इसलिए विचारधारा के आधार पर संगठन बनाते हुए बहुजन कमेरा राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध होकर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि डॉ पटेल के सपनों का देश व समाज बनाने के लिए एकजुट हो। उन्होंने विगत 17 अक्टूबर 2009 को अपना दल के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सीबीआई जांच की मांग को पुनः उठाया। उन्होंने कहा कि देश के कमेरा समाज के नेता रहे डॉ पटेल की घटना की उच्चस्तरीय जांच और खुलासा जरूर होना चाहिए, यह बहुजन कमेरा समाज की व्यापक जनभावना है, जो आज भी धधक रही है।

संगोष्ठी में दिल्ली विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर व लेखक डॉ रतनलाल ने कहा कि संत रविदास, फूले, शाहू और अंबेडकर की धारा के वाहक सोनेलाल पटेल थे। उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक आर्थिक उन्नति की बात की। लेकिन यह पिछलूपन से नहीं हो सकता।

वंचित समाज की आर्थिक उन्नति के लिए भी ठोस पहल करने होंगे। शिक्षा बचाने के लिए हम लोगों को लड़ना होगा, उसी से हमें रोजगार और उन्नति मिलेगी। नेशनल दस्तक के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार शंभू कुमार सिंह ने कहा कि समाज का नेता ऐसा होना चाहिए जो समाज के लिए सड़क पर लड़ाई लड़े। आज अगर डॉ सोनेलाल पटेल होते हैं तो वह सड़कों पर उतर करके संवैधानिक लड़ाई लड़ रहे होते। इसलिए अगर अन्याय हो रहा हो तो समाज की लड़ाई लड़िए। सबसे पहले आपको बोलना पड़ेगा, चुप नहीं रहना पड़ेगा।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी एल पटेल एवं संचालन प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने किया। जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर गंगाराम यादव, राधेश्याम पटेल, इं पारुल पटेल, मोहम्मद हफीज मोबिन, आनंद हीराराम पटेल, साधना साहू, ऊदल राजभर, अशोक पटेल आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किया।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें