यूनिटी डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ आधुनिक जांच सुविधाओं से लैस हुआ केंद्र

जौनपुर जनपद में आधुनिक चिकित्सा जांच सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नई पहल हुई है। नईगंज स्थित प्रयागराज रोड पर यूनिटी डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य जौनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इससे मरीजों को बेहतर जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत कम होने की उम्मीद है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • 128 स्लाइस सीटी स्कैन सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध, जल्द शुरू होगी 3 टेस्ला एमआरआई सेवा
  • शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. जय कुमार जयवेल्लु तथा मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. हरेंद्रदेव सिंह और डॉ. शुभा सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में
  • केंद्र में आधुनिक चिकित्सा तकनीक से युक्त 128 स्लाइस सीटी स्कैन, 4D/5D कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड, 300 एमए डिजिटल एक्स-रे, 12
  • अल्ट्रासाउंड और अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय जांच एक ही स्थान पर कराने का अवसर

जिला संवाददाता विवेक सिंह

जौनपुर। जनपद में आधुनिक चिकित्सा जांच सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल हुई है। नईगंज स्थित प्रयागराज रोड पर यूनिटी डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्देश्य जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Advertisement

शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. जय कुमार जयवेल्लु तथा मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. हरेंद्रदेव सिंह और डॉ. शुभा सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. आलोक सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. रामित सिंह, डॉ. मधु शारदा, डॉ. प्रियंवदा और डॉ. रॉबिन सिंह समेत कई चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।केंद्र में अत्याधुनिक चिकित्सा जांच सुविधाओं के तहत 128 स्लाइस सीटी स्कैन, 4D/5D कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड, 300 एमए डिजिटल एक्स-रे, 12 चैनल ईसीजी, आधुनिक अल्ट्रासाउंड और अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इससे मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत कम होगी।रेडियोलॉजी सेवाएं एमबीबीएस, एमडी रेडियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. जय कुमार के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संचालित की जा रही हैं।

रेडियोलॉजी के क्षेत्र में 14 वर्षों के अनुभव वाले डॉ. कुमार की विशेषज्ञता केंद्र की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है।केंद्र प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को और बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही 3 टेस्ला एमआरआई सेवा शुरू करने की तैयारी है।

Advertisement

इसके शुरू होने के बाद जौनपुर में उच्चस्तरीय इमेजिंग जांच की सुविधा और मजबूत होने की उम्मीद है।यूनिटी डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आधुनिक जांच तकनीक स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों का समय बचेगा और उन्हें जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की आवश्यकता भी कम हो सकती है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें