
खेतासराय(जौनपुर)। नगर के बभनौटी वार्ड में शुक्रवार की शाम रामलीला का मंच धार्मिक आस्था, लोकसंस्कृति और सामाजिक सरोकारों का साक्षी बना। रामलीला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का सजीव मंचन किया गया। इस मौके पर प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह विक्रम ‘गुरुजी’ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाकार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कार्यों से पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. अवनीश सिंह विक्रम ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्शों और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त मंच है। भगवान श्रीराम का चरित्र हमें मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। लक्ष्मण-परशुराम संवाद से स्वाभिमान, विवेक और धर्म के प्रति निष्ठा की सीख मिलती है।
उन्होंने कहा कि समाज में अच्छा कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनका उत्साह बढ़ता है और दूसरे लोगों को भी सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा मिलती है।मंचन के दौरान धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर के प्रसंगों ने दर्शकों को आकर्षित किया। वही, लक्ष्मण-परशुराम संवाद की ओजपूर्ण प्रस्तुति ने रामलीला के वातावरण को जीवंत बना दिया।
आयोजन में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सतीश यदाव प्रिंस, मार्कंडेय पाण्डेय, मंदीप पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, रामदवर प्रजापति, शांतिभूषण मिश्रा और मनीष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में समिति के प्रबंधक डॉ. अशोक पाण्डेय और अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।
















