
संवाददाता अरविंद कुमार गुप्ता
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाजौनपुर। जफराबाद पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सफल कराने को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है।इसी क्रम में जफराबाद थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे पुलिस फोर्स के साथ लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे की सख्ती और सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आमजन में सुरक्षा का भाव है।थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे दिन-रात क्षेत्र का भ्रमण कर दुर्गा पंडालों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं।
उनकी कार्यशैली से जफराबाद थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनी हुई है। मेला परिसर में अराजक तत्वों पर उनकी पैनी नजर है।
कमल नयन दूबे ने कहा कि नवरात्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उनकी इस सख्ती की क्षेत्रवासियों में सराहना हो रही है।
















