17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • *मां ने शाहगंज थाने में दी तहरीर, नकदी और सोने के आभूषण भी ले जाने का आरोप*
  • जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गॉंव निवासी ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी की उम्र करीब 17 वर्ष है। आरोप है
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी मनीष उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
  • किशोरी की माँ ने आरोप लगाया कि घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी भी उनकी बेटी अपने साथ ले गई है। उन्होंने पुलिस को युवक के मोबाइल नंबरों की जानकारी

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गॉंव निवासी ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी की उम्र करीब 17 वर्ष है। आरोप है कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी मनीष उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

Advertisement

किशोरी की माँ ने आरोप लगाया कि घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी भी उनकी बेटी अपने साथ ले गई है। उन्होंने पुलिस को युवक के मोबाइल नंबरों की जानकारी देते हुए बेटी का पता लगाने और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़िता की मां ने शाहगंज थाने में शिकायत देकर मामले की जांच कराने और अपनी बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें