पोखरे में समा गई तीन साल के मासूम की जिंदगी घर में मचा कोहराम

शाहगंज(जौनपुर)
नगर के आजमगढ़ रोड स्थित नटोली क्षेत्र के कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी में रविवार की देर शाम पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मासूम का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
Advertisement
HIGHLIGHTS
  • खेलते-खेलते घर से निकला अब्दुल्ला, देर शाम पोखरे में मिला शव; सूचना पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स*
  • जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 25, मकान नंबर 290 निवासी वसीम मंसूरी का तीन वर्षीय पुत्र अब्दुल्ला रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था।
  • खेलते-खेलते वह कॉलोनी के पीछे स्थित पोखरे के पास पहुंच गया। आशंका जताई जा रही है कि पोखरे की सीढ़ियों पर काई जमी होने के कारण
  • काफी देर तक अब्दुल्ला के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम करीब सात बजे खोजबीन करते हुए परिजन पोखरे

शाहगंज(जौनपुर) नगर के आजमगढ़ रोड स्थित नटोली क्षेत्र के कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी में रविवार की देर शाम पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मासूम का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 25, मकान नंबर 290 निवासी वसीम मंसूरी का तीन वर्षीय पुत्र अब्दुल्ला रविवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कॉलोनी के पीछे स्थित पोखरे के पास पहुंच गया।

आशंका जताई जा रही है कि पोखरे की सीढ़ियों पर काई जमी होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।काफी देर तक अब्दुल्ला के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम करीब सात बजे खोजबीन करते हुए परिजन पोखरे के पास पहुंचे, जहां बच्चे का शव पानी में दिखाई दिया।

Advertisement

स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान अब्दुल्ला के रूप में हुई। मासूम को मृत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।सूचना मिलने पर डिप्टी एसपी प्रतिमा वर्मा और प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मजदूरी कर परिवार पालता है पिता*मृतक अब्दुल्ला के पिता वसीम मंसूरी नगर के एक होटल में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में अब उसकी मां और पांच वर्षीय बड़ा भाई हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Vivek Singh
Vivek Singh ✓
विवेक सिंह 24indianewslive.com के संचालक हैं. वह डिजिटल न्यूज़, मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। 24 India News Live के माध्यम से तथ्यपरक, तेज और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाने का उनका प्रयास है।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें