

जौनपुर। सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रांत के तत्वावधान में मंगलवार को जनपद जौनपुर में भव्य कलश यात्रा एवं झांकी का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजक एवं भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में निकली इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाकलश यात्रा का शुभारंभ केरारवीर मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा चहारसू चौराहा, हनुमान घाट, ओलंदगंज, वाजिदपुर तिराहा और पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के मैदान में बनाए गए पांडाल में पहुंची।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।कलश यात्रा की भव्यता उस समय और बढ़ गई, जब हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

आसमान से बरसते फूलों और सड़कों पर उमड़े श्रद्धालुओं के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

आयोजकों के अनुसार, ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा जिले में इस प्रकार की भव्य कलश यात्रा का आयोजन तीसरी बार कराया जा रहा है।
21 अक्टूबर से शुरू होगी नौ दिवसीय श्रीराम कथाकलश यात्रा के अगले दिन 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
















