
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी मां लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुरुआत में मामला गुमशुदगी का था, लेकिन जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या के मामले में बदल दिया।
भरत मिलाप में सामाजिक संगठनों ने की सेवा चाय पानी और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की रही व्यवस्थाआरोप है कि मां ने दोनों बेटियों की हत्या कर उनके शव नदी में फेंक दिए थे।जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के कपसेठा गांव निवासी लालजीत यादव की बेटी लक्ष्मी देवी की शादी केराकत कोतवाली क्षेत्र के भुड़कुड़ी गांव निवासी सुशांत यादव से हुई थी। दांपत्य जीवन में विवाद के चलते लक्ष्मी देवी मायके में रह रही थी।
बताया जाता है कि वह अपनी दोनों बेटियों को लेकर ससुराल से मायके चली गई थी। बाद में बच्चियों को ससुराल पहुंचाने की बात कहकर निकली, लेकिन उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।परिजनों की ओर से बच्चियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को दोनों बच्चियों के शव नदी में मिलने की सूचना मिली। शवों की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने बच्चियों की मां लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में हत्या से संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।बताया जाता है कि बच्चियों के भविष्य और उनके पालन-पोषण को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी विवाद को घटना की पृष्ठभूमि से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि पुलिस की विवेचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारदोनों बच्चियों की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर यह पता चल सकेगा कि उनकी मौत पानी में डूबने से हुई या किसी अन्य कारण से। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
















